सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 300 अंकों के करीब पहुंचा तो वहीं निफ्टी भी 10900 के करीब जाकर के बंद हुआ। बैंक निफ्टी करीब 190 अंक चढ़कर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी हरियाली ही देखने को मिली। मार्केट को मेटल, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीददारी से खासा सपोर्ट मिला। निफ्टी 50 में 4.20 फीसदी की मजबूती के साथ टाटा मोटर्स टॉप गेनर रहा।
सेंसेक्स 307.14 अंक की बढ़त के साथ 36270.07 के स्तर पर और निफ्टी 82.90 अंक की बढ़त के साथ 10888.35 के स्तर पर बंद हुआ है।एचडीएफसी, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक में आज सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली जबकि बजाज फिनसर्व, आइशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और हीरो मोटो में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
जेट एयरवेज के शेयर को तगड़ा झटका लगा। कंपनी का शेयर 2 फीसदी गिरावट के साथ खुला और बाद में गिरावट बढ़कर 4 फीसदी हो गई। आखिर में 3.79 फीसदी कमजोर होकर 250 रुपए पर बंद हुआ।