शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। बधुवार को गिरावट पर बंद होने के बाद सेंसेक्स आज 75 अंकों की तेजी के साथ खुला। हालांकि निफ्टी में सपाट शुरुआत हुई, वहीं रुपया भी कमजोरी के साथ खुला।
सेंसेक्स 36,448 के स्तर पर और निफ्टी 5 अंक बढ़कर 10,985.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 11,006.5 तक पहुंचने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स 36,515.5 तक पहुंचा था।
दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, हिंडाल्को, आईओसी, बीपीसीएल, टाटा स्टील, एसबीआई, वेदांता, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी 4.7-0.6 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में अशोक लेलैंड, यूनाइटेड ब्रुअरीज, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा ग्लोबल और भारत फोर्ज 3.6-2.5 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में यूनिप्लाय इंडस्ट्रीज, कॉस्मो फिल्म्स, क्यूपिड, 8के माइल्स और माइंडट्री 9.9-7.1 फीसदी तक टूटे हैं।
8 पैसे गिरा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे गिरकर 68.70 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी कमजोरी देखने को मिली थी और ये 17 पैसे टूटकर 68.62 के स्तर पर बंद हुआ था।