सरकार द्वारा चीनी पर लगने वाली 20 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी को खत्म करने के ऐलान से शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 74 अंक और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी ने 10,155.65 तक दस्तक दी जबकि सेंसेक्स 33,102.7 तक पहुंचा था। बीएसई का सेंसेक्स बढ़कर 32,996.8 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का निफ्टी 10,124.4 के स्तर पर बंद हुआ है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी दिखी है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, लेकिन बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है जबकि निफ्टी के स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
शुगर स्टॉक्स में दिखी तेजी
सरकार ने चीनी के एक्सपोर्ट पर लगने वाली 20 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म कर दी है। इस खबर से कारोबार में बलरामपुर चीनी मिल्स में 5.28%, मगध शुगर में 4.15%, थिरू अरोरन शुगर इंडस्ट्रीज में 8.59%, शक्ति शुगर्स में 3.71% की तेजी दर्ज की गई।