फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में दिखी सपाट शुरुआत, रुपये में 9 पैसे की मजबूती

Tue, 13 Mar 2018 09:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट शुरुआत देखने को मिली। सोमवार को 600 अंकों की तेजी के साथ बंद होने के बाद सेंसेक्स केवल 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला।  सेंसेक्स 33968 पर कारोबार करते हुए देखा गया, वहीं निफ्टी में 15 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 10436 पर खुला।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

रुपये में दिखी 9 पैसों की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी बढ़त देखने को मिली थी, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 13 पैसे की बढ़त के साथ 65.04 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें