फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

148 अंकों की बढ़ोतरी के साथ खुला सेंसेक्स, 10880 के पार हुआ निफ्टी

Mon, 11 Jun 2018 09:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

हफ्ते के शुरुआती दिन शेयर बाजार में बढ़ोतरी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान रियल्टी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंकों में तेजी देखी जा रही है। प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 148 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 35592 और निफ्टी 45 अंकों की तेजी के साथ 10813 पर कारोबार करते हुए देखा गया। पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मेटल, आईटी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 26,516.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिग्गज शेयरों में बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, यस बैंक और एसबीआई 1.75-1.1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, अदानी एंटरप्राइजेज, नैटको फार्मा, हैवेल्स इंडिया और रिलायंस पावर 4.9-2.7 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एमएसआर इंडिया, ग्लोबल ऑफशोर, उषा मार्टिन, 63 मूंस टेक और द्वारिकेश शुगर 16.3-7.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन


रुपये में दिखी 4 पैसे की मजबूती
पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज रुपये ने सुस्त शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 67.46 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले हफ्ते शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की भारी गिरावट के साथ 67.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें