बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 147 अंक और निफ्टी 33 अंकों की मजबूती के साथ खुला। ऑटो शेयरों में तेजी के चलते ऐसा देखने को मिला। सेंसेक्स 35307 और निफ्टी 10773 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।
कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, मारूति सुजुकी, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.41 फीसदी से 2.41 फीसदी तक तेजी है। ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा 0.92 फीसदी की तेजी दिख रही है। निफ्टी बैंक में 0.37 फीसदी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.50 फीसदी और रियल्टी में 0.08 फीसदी की तेजी है।
66 के पार हुआ रुपया
रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे कमजोरी के साथ 66.75 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन रुपया 66.66 के स्तर पर बंद हुआ था।