अमेरिकी और एशियाई मार्केट में तेजी का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही तेजी देखने को मिली। वहीं ईद ए मिलाद के चलते करेंसी मार्केट बंद है, जिससे रुपये में किसी तरह की कोई ट्रेडिंग देखने को नहीं मिली।
बीएसई का सेंसेक्स 110 अंक की बढ़त के साथ 33258.45 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 10262 के स्तर पर खुला।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए देखा गया।