गुरुवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स व निफ्टी तेजी के साथ खुले। वहीं रुपया 12 पैसों की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 128 अंकों के उछाल के साथ 34,473 पर और निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 10,466.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
मिडकैप शेयरों में नैटको फार्मा, एलटीआई, एबीएफआरएल, आरकॉम, अशोक लेलैंड, 3एम इंडिया, टाटा ग्लोबल, जीएमआर इंफ्रा, एसजीवीएन, सेल 1.42-3.71 फीसदी तक बढ़े। वहीं वक्रांगी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, बायरकॉर्प, डालमिया भारत, भारत फोर्ज, अडानी पावर, 5.51-0.99 फीसदी तक गिरे।
रुपये में 12 पैसे की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज रिकवरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे के सुधार के साथ 68.30 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली थी जिसके चलते रुपया कल रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 38 पैसे टूटकर 68.42 के स्तर पर बंद हुआ था।
29 नवंबर, 2016 के बाद रुपये का यह निचला स्तर है, जब वह डॉलर के मुकाबले 68.55 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच राजकोषीय मोर्चे पर आशंकाएं बरकरार हैं, जिससे भारत के आयात बिल के बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है।