फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड वॉर की आशंका से गिरे मेटल कंपनियों के शेयर, 3 माह के निचले स्तर पर सेंसेक्स

Mon, 19 Mar 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वॉर की आशंका एक बार फिर से सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिली, जिसकी मार सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर पड़ी। सेंसेक्स जहां पिछले 3 माह के सबसे निचले स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया, वहीं निफ्टी भी 10100 के नीचे चला गया। 
विज्ञापन


सेंसेक्स में दिखी 250 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स में दिन के कारोबार में 250 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल इंडेक्स में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स में 0.31%, ऑटो में 0.53%, आईटी में 0.58%, मीडिया में 1.06%, फार्मा में 0.02 फीसदी, पीएसयू बैंक में 0.64 फीसदी और रियल्टी में 1.02 फीसदी की गिरावट आई है।

बेस मेटल में दिखी चौतरफा कमजोरी
बेस मेटल में चौतरफा गिरावट आई है। कॉपर समेत सभी मेटल करीब 0.5-1 फीसदी नीचे हैं। दरअसल लंदन मेटल एक्सचेंज और चीन में कॉपर लुढ़कने से घरेलू बाजार में भी दबाव बढ़ा है। वहीं डॉलर में रिकवरी से ग्लोबल मार्केट में मेटल्स में दबाव देखने को मिल रहा है। साथ ही चीन में मेटल का भंडार बढ़ा है।
विज्ञापन


एमसीएक्स पर कॉपर 0.6 फीसदी गिरकर 446 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एल्युमिनियम 0.3 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 134.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 878.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.3 फीसदी गिरकर 154.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जिंक 0.4 फीसदी लुढ़क कर 211.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

कमजोर हुई सोने की चाल
सोने की चाल कमजोर पड़ गई है और घरेलू बाजार में ये दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है। अमेरिका में कल से फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू होने जा रही है और इससे ग्लोबल मार्केट में सोना आज 1310 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है।

फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 30,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 0.4 फीसदी गिरकर 38,215 रुपये पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में आयरन ओर कीमतों में गिरावट का असर मेटल शेयरों पर देखने को मिला। डालियन कमोडिटी एक्सजेंस 3.2 फीसदी टूट गया।

इससे मेटल प्रोड्यूसर्स कंपनियों के शेयर 7 फीसदी तक टूट गए। एनएसई पर निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। सेल (6.45%), एनएमडीसी (6.33%), हिंदुस्तान कॉपर (4.18%) में बड़ी गिरावट से मार्केट पर दबाव बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें