फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, 13 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

Thu, 21 Jun 2018 10:01 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। वहीं रुपया भी 13 पैसों की कमजोरी के साथ खुला। तेल उत्पादक देशों की दो दिनों की बैठक से पहले और विश्व के शेयर बाजार में उठापठक से पहले हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 18 अंक की मामूली बढ़त के साथ 35565 के स्तर पर और निफ्टी 5.80 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10780 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती दिख रही है हालांकि ये इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16670 के आसपास पहुंच गया है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है।

13 पैसों की कमजोरी के साथ खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 68.20 के स्तर पर खुला है। वहीं, बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 68.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें