# जेपी मॉर्गन ने एयरटेल को अंडरपरफॉर्म कैटेगरी में डाला, टूटे शेयर
रेटिंग एजेंसी जेपी मॉर्गन ने भारती एयरटेल को ओवरवेट से अंडरपरफॉर्म कैटेगरी में डाउनग्रेड कर दिया है। इसके टार्गेट प्राइस को भी पहले के 860 रुपये से घटाकर 710 रुपये कर दिया गया। रेटिंग में कमजोरी के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दिख रही है। हालांकि जेफरीज ने इसमें होल्ड की सलाह दी है पर टारगेट 855 रुपए से घटाकर 850 रुपए कर दिया है।