फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 18100 के नीचे

Tue, 10 Jan 2023 12:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 57 अंकों की तेजी के साथ 60805 जबकि निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 18121 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं, बैंक निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ 42642 पर ओपन हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार खुलते ही लुढ़क गए। हालांकि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 57 अंकों की तेजी के साथ 60805 जबकि निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 18121 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं, बैंक निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ 42642 पर ओपन हुआ। बाजार तेजी के साथ जरूर खुला, लेकिन कारोबार शुरू होते ही बिकवाली हावी हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक गिरावट दिखी। हालांकि, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, पावरग्रिड जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है। टाटा मोटर्स के शेयरों 5 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। वहीं टीसीएस के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. इन्फोसिस, HCL टेक्नोलॉजी जैसे अन्य आईटी स्टॉक्स पर भी दबाव दिख रहा है।

विज्ञापन

# सोमवार को बाजार खुलते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

# डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती से खुला रुपया 

मंगलवार के कारोबारी सेशन में डॉलर के मुकाबले रुपया 0.12% मजबूत होकर  82.2700 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला। पिछले कारोबार में यह करीब 82.3600 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, डॉलर इंडेक्स सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह 103 के लेवल पर कारोाबर कर रहा है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व फरवरी में ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर अपना मौद्रिक रुख नरम रखेगा। इस खबर के बाद डॉलर इंडेक्स पर दबाव है।

विज्ञापन

TCS - फोटो : pixabay
# टीसीएस ने परिणाम जारी किए, आमदनी में 10.6 फीसदी का इजाफा
आईटी कंपनी टीसीएस ने दिसंबर तिमाही के परिणाम जारी किए हैं। इसके अनुसार कंपनी की आय में 10.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्जिन बाजार के अनुमान से कम रहा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मार्जिन 24.5 फीसदी रहा जो सितंबर तिमाही में 24 फीसदी था। कंपनी के मुनाफे में भी चार फीसदी फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 10846 करोड़ का रहा हालांकि बाजार का अनुमान 11270 करोड़ का था। एट्रिशन रेट अभी भी 21.3 फीसदी है। कुल डिविडेंड 75 रुपए का है।

# दिसंबर तिमाही में मजबूत परिणामों के बाद टाटा मोटर्स के शेयर छह प्रतिशत तक उछले
टाटा ग्रुप के कंपनियों के शेयर में मजबूती दिख रही है। टाटा मोटर्स के शेयरों में मंगलवार (10 जनवरी) को शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी से अधिक की मजबूती दिखी। इसका कारण कंपनी की ओर से सोमवार की ओर से जारी किए गए तिमाही परिणाम हैं। इसके अनुसार कंपनी के ग्लोबल सेल्स में 13 फीसदी की बढ़त आई है। तिमाही परिणामों के बाद स्टॉक्स में पॉजिटिव मोमेंटम बना है। बीते 2 साल का रिटर्न देखें तो शेयर में करीब 100 फीसदी का रिटर्न रहा है। हालांकि, बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों में 18 प्रतिशत की गिरावट दिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें