फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 23250 के पार

Tue, 11 Jun 2024 01:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: प्री ओपनिंग में बढ़त के बावजूद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। हालांकि बाजार में निचले स्तरों से खरीदारी लौटी और बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौटने में सफल रहे।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। प्री ओपनिंग में बढ़त के बावजूद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार में निचले स्तरों से खरीदारी लौटी और बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौटने में सफल रहे पर उसके बाद फिर बिकवाली हावी हो गई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में आईआरबी इंफ्रा के शेयरों में आठ प्रतिशत जबकि इंडिगो के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दिखी। इससे पहले सोमवार को आईटी सेक्टर के शेयरों और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली के दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी तीन दिनों की बढ़त के बाद लाल निशान पर बंद हुए थे।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स  69.87 (0.09%) अंकों की गिरावट के साथ 76,420.21 के स्तर पर जबकि निफ्टी 13.71 (0.06%) अंक टूटकर 23,245.50 के स्तर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें