फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत उछाल; सेंसेक्स 477 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के रिकॉर्ड हाई पर

Fri, 03 May 2024 10:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 477 अंकों तक उछला है। वहीं निफ्टी भी 22750 का स्तर पार करते हुए नए हाई पर पहुंच गया है। बजाज ट्विन्स के शेयरो में 7% से अधिक की बढ़त दिख रही है।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत उछाल दिख रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स 477 अंकों तक उछला है। वहीं निफ्टी भी 22750 का स्तर पार करते हुए 22800 के नए हाई पर पहुंच गया। बजाज ट्विन्स के शेयरो में 7% से अधिक की बढ़त दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्स में मजबूती दिखी और सेंसेक्स 75,000 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 49,436 के आसपास खुला।

विज्ञापन


 वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार शानदार तेजी के साथ ऊपरी स्तरों पर बंद हुए। वहीं, घरेलू बाजार में गुरुवार को सपाट क्लोजिंग हुई थी। शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 477.80 (0.64%) अंकों की बढ़त के साथ 75,088.91 के स्तर पर जबकि निफ्टी 139.96 (0.62%) अंक उछलकर 22,788.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स


आरबीआई की ओर से राहत मिलने के बाद बजाज ट्विन्स के शेयरों में शुक्रवार को छह प्रतिशत से अधिक उछले। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक मजबूती के साथ खुले। वहीं भारती एयरटेल, एलएंडटी, मारुति, टेक महिंद्रा और नेस्ले इंडिया कमजोर होकर खुले। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल के शेयरों में 1% की बढ़त दर्ज की गई वहीं निफ्टी बैंक 0.5 चढ़ा। निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, फर्मा और रियल्टी के शेयर भी बढ़त के साथ खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें