फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 22080 के ऊपर

Tue, 16 Jan 2024 09:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 73,200 के करीब कराबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 42 अंक टूटकर 22,050 के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर शुरुआत हुई। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 73,200 के करीब कराबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 42 अंक टूटकर 22,050 के करीब पहुंच गया। आईटी और फार्मा सेक्टर में बिकवाली से दबाव दिखा। जबकि मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 759 अंक उछलकर 73,327 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


प्रमुख ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली के बीच बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 87.66 अंक की बढ़त के साथ 73415.6 अंक पर कारोबार करता दिखा। बीएसई पर यूनिटेक इंटनल (16.91 फीसदी), एंजेल वन (12.06 फीसदी), आरओ ज्वेल्स (9.91 फीसदी), प्राइम अर्बन देव (7.61 फीसदी) और सदर्न इंफोसिस (7.35 फीसदी) उन शेयरों में शामिल रहे जिनमें सत्र के दौरान 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी पैक में 26 शेयर हरे, जबकि 24 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी इंडेक्स 6.9 अंकों की तेजी के साथ 22104.35 पर कारोबार करता दिखा। बीएसई पर सन्मित इंफ्रा, एमके प्रोटीन्स, राज रेयॉन, मुथूट माइक्रोफिन और गंधार ऑयल रिफाइनरी के शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे, जबकि प्रतीक्षा केम, गंगा पेपर्स, इंटर ग्लोब फिन, गोलकुंडा डायम और आईटीआई लिमिटेड के शेयर 52-सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें