फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 90 अंक उछला, निफ्टी 19800 के पार

Thu, 12 Oct 2023 10:02 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के साथ खुले। सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 60 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 66,532 पर जबकि निफ्टी 21 अंकों या 0.11% की तेजी के साथ 19,832 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका की उपभोक्ता मुद्रास्फीति की रिपोर्ट से पहले वैश्विक बाजारों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के साथ खुले। सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 60 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 66,532 पर जबकि निफ्टी 21 अंकों या 0.11% की तेजी के साथ 19,832 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ खुले, जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल गिरावट के साथ खुले। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दिखने लगी है और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें