Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 393.69 (0.59%) अंकों की बढ़त के साथ 66,473.05 के स्तर पर जबकि निफ्टी 121.50 (0.62%) अंक उछलकर 19,811.35 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी बढ़िया खरीदारी दिखी। लगातार दूसरे दिन बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 393.69 (0.59%) अंकों की बढ़त के साथ 66,473.05 के स्तर पर जबकि निफ्टी 121.50 (0.62%) अंक उछलकर 19,811.35 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान जेके टायर के शेयरो में 14% की बढ़त जबकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
बुधवार को बाजार की तेजी में ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर का योगदान रहा। इन सेक्टर्स के शेयरों में जमकर खरीदारी की गई। दूसरी ओर पीएसयू बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर चार प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं एचसीएल टेक में 1.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 566 अंकों की बढ़त के साथ 66,079 पर बंद हुआ था।
टीसीएस ने किया डिविडेंड का एलान
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का एलान कर दिया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 9 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड जारी करने की बात कही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 तय की गई है। टीसीएस के शेयरों में रिकॉर्ड डेट से एक या दो दिन पहले एक्स-डिविडेंड ट्रेड होने की संभावना है। कंपनी ने बुधवार को तिमाही नतीजों के साथ ही शेयर बायबैक की घोषणा भी की है।