हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। बुधवार को बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स में 300 अंकों की उछाल दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 19450 की ओर बढ़ता दिख रहा है। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 273.55 (0.42%) अंकों की बढ़त के साथ 65,349.37 और निफ्टी 78.85 (0.41%) अंक चढ़कर 19,421.50 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में जोमैटो के शेयरों में 4% की बढ़त जबकि इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरो में 2% की गिरावट दिख रही है।
सेंसेक्स के शेयरों में से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ खुले, जबकि केवल पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स नुकसान के साथ खुले।व्यक्तिगत शेयरों में, स्मॉलकैप फर्म एमी ऑर्गेनिक्स के शेयरों में 5% की बढ़त दर्ज की गई। इसका कारण मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई नॉन-ओडीआई की ओर से मंगलवार को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से फार्मा फर्म में 6,21,898 शेयर खरीदना है।