फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में दो सौ अंकों की तेजी, निफ्टी 17600 के पार

Mon, 05 Sep 2022 09:38 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में सपाट में शुरुआत होने के बाद बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी होने से मजबूती लौटी। बाजार में सभी सेक्टर्स में बढ़िया खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन लगभग दो सौ अंकों की तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स फिलहाल पिछले दिन के मुकाबले 221 अंकों की तेजी के साथ 59,025 अंकों पर कारोबार कर रहा है तो निफ्टी 65 अंकों की तेजी के साथ 17604.85 के लेबल पर कारोबार कर रही है। इससे पहले एशियाई शेयर बाजार और एजीएक्स निफ्टी से बाजार को कमजोरी के संकेत मिले थे।

विज्ञापन


बाजार में सपाट में शुरुआत होने के बाद बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी होने से मजबूती लौटी। बाजार में सभी  सेक्टर्स में बढ़िया खरीदारी देखने को मिल रही है। फार्मा सेक्टर के शेयरों में हल्की कमजोरी दिख रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक 1.1% की मजबूती आई है।

अपोलो होटल्स, नेस्ले इंडिया, एमएंडएम, दिविस लैब, डॉ. रेड्डी, बजाज ऑटो और कोल इंडिया के शेयर फिलहाल टॉप लूजर नजर आ रहे हैं। वहीं सुजलॉन, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और जेएसडब्ल्यू के शेयर टॉप गेनर के रूप में दिख रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें