फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 47 रुपये चढ़ा, चांदी ने लगाई 496 रुपये की छलांग

Fri, 02 Sep 2022 04:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सोना 50,729 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। चांदी 496 रुपये मजबूत होकर 53,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 47 रुपये ऊपर चढ़ा है। शुक्रवार को सोना 50,729 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमत में यह मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव बढ़ने और रुपये में गिरावट के कारण आई। 

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,682 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा था। 

चांदी की कीमतों ने भी शुक्रवार को अच्छी छलांग लगाई है। चांदी 496 रुपये मजबूत होकर 53,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले सेशन में चांदी 52,933 रुपये पर कारोबार कर रही थी। 

बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी के भाव रुपये के टूटने से मजबूत हुए हैं। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 14 पैसे टूटकर  79.70 रुपये पर पहुंच गया। ऐसा अमेरिकी डॉलर के दुनिया की अन्य करेंसीज के मुकाबले मजबूत होने के कारण हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1702 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तो चांदी 17.96 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिकी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दिखी है। सोना 0.42% की बढ़त के साथ 1,702 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें