फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट

Fri, 23 Apr 2021 10:41 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोरोना का कहर शेयर बाजार पर भी जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में करीब 250 अंक तो निफ्टी में 55 अंकों की गिरावट है।
विज्ञापन
शेयर बाजार एनएसई - फोटो : facebook: @NationalStockExchange
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई का मुख्य इंडेक्श सेंसेक्स 216.86 अंकों या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 47,873.81 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 79.80 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14,326.35 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

 

बता दें कि गुरुवार को दोनों इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले थे लेकिन अंत में दोनों में तेजी देखी गई और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा स्टील, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स समेत सात शेयर हरे निशान के साथ खुले। जबकि बाकी के शेयर लाल निशान के साथ खुले।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार 0.5 फीसदी नीचे गिरकर खुला। बता दें कि दूसरे दिन भी भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 3.3 लाख से ज्यादा आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें