फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, 52700 के पार खुला सेंसेक्स

Wed, 14 Jul 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 2.6 अंक नीचे 52,767.13 के स्तर पर खुला। निफ्टी 3.65 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15,808.70 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.6 अंक नीचे 52,767.13 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.65 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15,808.70 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, टाइटन, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, मारुति, आईटीसी, रिलायंस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एल एंड टी, एचडीएफसी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.14 बजे सेंसेक्स 31.71 अंक (0.06 फीसदी) ऊपर 52,801.44 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 3.65 अंक (0.02 फीसदी) नीचे 15,808.70 पर था।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
विश्लेषकों ने राय जताई है कि आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और विप्रो के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक संकेतकों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह इंफोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 235.39 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52608.08 के स्तर पर खुला। निफ्टी 73.90 अंक (0.47 फीसदी) ऊपर 15766.50 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 397.04 अंक (0.76 फीसदी) ऊपर 52,769.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 119.75 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 15,812.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें