फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: रिकॉर्ड स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 54 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 04 Aug 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। सेंसेक्स 241.91 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 54065.27 के स्तर पर और निफ्टी 103.10 अंकों (0.64 फीसदी) की बढ़त के साथ 16233.90 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी उच्चतम स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 241.91 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 54065.27 के स्तर पर खुला।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.10 अंकों (0.64 फीसदी) की बढ़त के साथ 16233.90 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया। शुरुआती कारोबार में 1391 शेयरों में तेजी आई, 338 शेयरों में गिरावट आई और 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


सुधरते मैक्रो इकोनॉमी आंकड़ों से बाजार को समर्थन मिला है। जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोर सेक्टर का आउटपुट जून में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा भारत का निर्यात आंकड़ा भी सालाना आधार पर सुधरा है। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। विश्लेषकों के अनुसार इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा।

जीडीपी से भी ज्यादा हुआ बीएसई का बाजार पूंजीकरण 
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 240.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह 23 मार्च 2020 के 101.86 लाख करोड़ रुपये था। बाजार हैसियत का यह आंकड़ा देश की कुल जीडीपी से भी अधिक है, जो 2020-21 के लिए 194.81 लाख करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और एसबीआई के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें पावर ग्रिड, मारुति,  एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, टीसीएस,  सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी और बजाज ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 173.45 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 53996.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22.70 अंक (0.14 फीसदी) ऊपर 16153.50 पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 211.61 अंक (0.40 फीसदी) ऊपर 53162.24 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 50 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 15935.20 के स्तर पर खुला था। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी उच्चतम स्तर पर पहुंचे।

मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 872.73 अंकों (1.65 फीसदी) की तेजी के साथ 53,823.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 245.60 अंकों (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,130.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें