फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में हुई सपाट बंदी, सोने में दिखी 150 रुपये की मजबूती

Wed, 13 Jun 2018 04:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शेयर बाजार में बिकवाली और मुनाफावसूली देखने को मिली। अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक से पहले सेंसेक्स 150 अंक फिसल गया और निफ्टी 40 अंक नीचे बंद हुआ। वहीं सराफा बाजार में 150 रुपये की मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 47 अंक की बढ़त के साथ 35,739 के स्तर पर और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 10,857 के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों ने आज बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर 16,077.5 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 16,249 तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी 10 रुपये नीचे
विदेशों में कमजोर मांग के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं के द्वारा की गई लिवाली से सोना 150 रुपये मजबूत हुआ है। बुधवार को सराफा बाजार में आई इस तेजी के बाद सोना 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। जबकि बिकवाली के दबाव के कारण चांदी दस रुपये से गिरकर 41,550 रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंची। 
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.15 फीसदी गिरकर 1,293.20 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.21 फीसदी से टूटकर 16.80 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 150 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,950 रुपये व 31,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा। चांदी में आई गिरावट से साप्ताहिक आधार पर डिलीवर होने चांदी 40 रुपये कमजोर होकर 40,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें