फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त वर्ष के आखिरी दिन सेंसेक्स में दिखा 17 फीसदी का उछाल, 11600 के पार बंद हुआ निफ्टी

Fri, 29 Mar 2019 05:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी दिन 17 फीसदी का उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 127 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं सोने की कीमतों में एक बार फिर से नरमी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,600 अंक को पार कर गया।  

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के रुख के साथ 38,675 अंक पर खुलने के बाद 38,748.54 अंक के उच्च स्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 127.19 अंक की बढ़त के साथ 38,672.91 अंक पर और निफ्टी 53.90 अंक  की तेजी के साथ 11,623.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,630.35 से 11,570.15 अंक के दायरे में रहा। 

सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता 3.20 फीसदी चढ़ गया। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोल इंडिया, सनफार्मा, इन्फोसिस, रिलायंस और भारती एयरटेल 2.69 फीसदी तक चढ़ गए। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.08 फीसदी नीचे आया। आईटीसी, बजाज आटो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, एनटीपीसी, कोटक बैंक और एलएंडटी के शेयर 1.10 फीसदी तक नीचे आ गए। 

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 69.17 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,594.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

विज्ञापन

सोना 395 रुपये टूटा, चांदी 590 रुपये कमजोर

कमजोर घरेलू मांग के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 395 रुपये की गिरावट के साथ 32,700 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी भी 590 रुपये के नुकसान के साथ 38,260 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक रुख के बीच सुस्त घरेलू मांग का होना था। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,287.70 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.01 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 395-395 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,700 रुपये और 32,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। बहस्पतिवार को सोना 35 रुपये की तेजी दर्शाता 33,095 रुपये हो गया था। गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा।

चांदी हाजिर के भाव भी 590 रुपये की हानि के साथ 38,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए जबकि साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 713 रुपये गिरकर 37,289 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें