फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट का माहौल, सेंसेक्स 436 अंक टूटा, रुपये में 28 पैसे की कमजोरी

Mon, 24 Sep 2018 10:09 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन
शेयर बाजार में सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन नरमी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स 110 अंक टूट गया। वहीं रुपये में 28 पैसे की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 111 अंक की गिरावट के साथ 36,730 के स्तर पर और निफ्टी 51 अंक गिरकर 11,092 के स्तर पर सुबह के वक्त खुला था। फिलहाल सेंसेक्स 436 अंक और निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा गिर गया है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में बजाज फाइनेंस, हीरो मोटो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 5.5-1.4 फीसदी तक टूटे हैं।  मिडकैप शेयरों में सेंट्रल बैंक, जीएसके फार्मा, गृह फाइनेंस और आईडीएफसी बैंक 17.5-3.5 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में वक्रांगी, अरविंद स्मार्ट, मैग्मा फिनकॉर्प, हाईटेक कॉर्प और गृह फाइनेंस 8.5-5.5 फीसदी तक लुढ़के हैं। 

रुपये में कमजोरी

रुपये ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 72.48 के स्तर पर खुला है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ 72.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें