फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिखी अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 32000 तो निफ्टी 10500 के पार

Tue, 12 Sep 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
घरेलू मार्केट में मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से अच्छी शुरुआत देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गए। कारोबार खुलते ही सेंसेक्स में 130 अंकों की बढ़त दिखाई दी और ये 32008 को पार कर गया, वहीं निफ्टी भी एक बार फिर से 10500 के स्तर को पार कर गया। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील, एसीसी, जी एंटरटेनमेंट, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को, वेदांता, टाटा मोटर्स डीवीआर, कोटक महिंद्रा बैंक और एलएंडटी 4.3-0.8 फीसदी तक बढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में गोदरेज इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एचपीसीएल, इंडियन होटल्स और सीजी कंज्यूमर 3.7-1.7 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में लिबर्टी शूज, टाटा कॉफी, एस्टेक लाइफ, 63 मूंस टेक और प्रीमियर एक्सप्लोसिव 12.2-6.75 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन


रुपया 5 पैसा गिरकर 63.98 पर खुला 
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को रुपये की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 63.98 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें