सितंबर के तीसरे हफ्ते में पहले कारोबारी दिन को निफ्टी ने एक बार फिर से 10 हजार का स्तर छुआ। वहीं सेंसेक्स में भी 200 अंकों की मजबूती देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 31845 पर कारोबार करते हुए देखा गया, वहीं एनएसीई का निफ्टी 49 अंकों की मजबूती के साथ 9985 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।
रुपये में दिखी 13 पैसे की कमजोरी
हफ्ते के पहले कारोबार दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 63.91 के स्तर पर खुला।
2.5 फीसदी तक बढ़े मिडकैप शेयर
मिडकैप शेयरों में पेट्रोनेट एलएनजी, डिवीज लैब्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, इंडियन होटल्स और रिलायंस इंफ्रा 2.4-1.5 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में मैरिको, एक्साइड, अमारा राजा, ग्लैक्सोस्मिथलाइन और ग्लैक्सोस्मिथलाइन कंज्यूमर 1-0.4 फीसदी तक गिरे हैं।
स्मॉलकैप शेयरों में डायमंड पावर, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स, ला ओपाला, एचबीएल पावर और 63 मूंस टेक 11.5-6 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रोस्टील, एमएसआर इंडिया, एनडीटीवी और सीमैक 7.4-2.4 फीसदी तक लुढ़के हैं।