फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में तीन दिन की बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 169 अंक टूटा, निफ्टी 21450 से फिसला

Mon, 18 Dec 2023 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान  बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी। दूसरी ओर, मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर सेक्टर के शेयरों में मजबूती आई। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 969 अंक चढ़कर 71,483 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी मुनाफावसूली दिखी। इस दौरान बाजार में बीते तीन दिन के दौरान जारी बढ़त पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स पिछले हफ्ते नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने बाद सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन


इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 168 अंक गिरकर 71,315 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 38 अंक फिसलकर 21,418 के स्तर पर आ गया। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दर्ज की गई। दूसरी ओर, मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 969 अंक चढ़कर 71,483 के स्तर पर बंद हुआ था।

वेदांता देगी 11 रुपये प्रति शेयर का लाभांश, 4089 करोड़ रुपये का करेगी भुगतान

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता के निदेशक मंडल ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष (FY 23-24) के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश भुगतान को मंजूरी दे दी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि 11 रुपये प्रति शेयर के लाभांश से उसे कुल 4,089 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

वेदांता ने लाभांश भुगतान के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण करने के लिए रिकॉर्ड तारीख 27 दिसंबर निर्धारित की है। चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी द्वारा पहला अंतरिम लाभांश भुगतान 18.50 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को फिर से बैठक होगी जिसमें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के जरिये धन जुटाने पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी। 

विज्ञापन


सोमवार को एनएसई पर वेदांता का शेयर 1.4 प्रतिशत की मजबूती के साथ 260.70 रुपये पर बंद हुआ। इंट्राडे में कंपनी का शेयर तीन महीने के उच्च स्तर 263.50 रुपये पर पहुंचे। सालाना आधार पर खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के शेयरों में 15% से अधिक का नकारात्मक रिटर्न देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें