फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: नुकसान रिकवर कर नौवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 38 अंक चढ़ा

Thu, 13 Apr 2023 04:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स अपने 350 अंकों का नुकसान पाटने में सफल रहा और लगातार नौवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ। गुरुवार के दिन बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 17 प्रतिशत तक उछले जबकि आईडीबीआई बैंक के शेयरों में भी 12 प्रतिशत तक की मजबूती आई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव का दौर दिखा। इस दौरान सेंसेक्स 38.23 (0.06%) अंकों की बढ़त के साथ 60,431.00  अंकों के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 15.60 (0.09%) अंकों की बढ़त के साथ 17,828.00 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स अपने 350 अंकों का नुकसान पाटने में सफल रहा और लगातार नौवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ। गुरुवार के दिन बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 17 प्रतिशत तक उछले जबकि आईडीबीआई बैंक के शेयरों में भी 12 प्रतिशत तक की मजबूती। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत होकर 81.84 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दिखी तेजी
विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

इंफोसिस ने शेयर बाजार को बताया- मार्च तिमाही में मुनाफा और राजस्व में हुआ इजाफा
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने अपनी रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी का का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये हो गया है।बीएसई फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 37,441 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में  उसके आय की वृद्धि दर 4 से 7 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें