हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बीते दो दिनों गिरावट ब्रेक लग गया है। सोमवार को सेंसेक्स 110.09 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 64,996.60 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 40.25 (0.21%) अंक मजबूत होकर 19,306.05 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक प्रतिशत की गिरावट जबकि एलएंटी के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। करोबारी सेशन के दौरान जियो फाइनेंस के शेयर दिन के उच्चतम स्तर से छह प्रतिशत तक फिसल गए।
46वें एजीएम के दिन रिलायंस के शेयरों में दिखी बिकवाली
रिलायंस इंडस्ट्रीज के 46वें एजीएम के दिन कंपनी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप को महज 90 मिनट में 27,700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा। शुरुआती कारोबार में जियो फाइनेंशियल के शेयरों में हरियाली दिखाी थी लेकिन बाजार बंद होने तक इसके शेयर भी कमजोर होकर लाल निशान पर हुए।
रिलायंस एजीएम जब शुरू हुआ तो कंपनी के शेयर 2480 रुपये पर करोबार कर रहे थे जो बाजार बाजार बंद होने के दौरान गिरावट के साथ 2442.55 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार के मुकाबले 1.11 फीसदी यानी 27.40 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी यूपीएस ने भारत में अपना पहला प्रौद्योगिकी केंद्र खोला
वैश्विक जहाजरानी और लॉजिस्टिक्स कंपनी यूपीएस टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को चेन्नई में देश में अपने पहले प्रौद्योगिकी केंद्र (Technology Centre) का उद्घाटन किया। कंपनी ने कहा कि इस सुविधा के लिए 100 लोगों को पहले ही काम पर रखा जा चुका है और साल के अंत तक 350 और कर्मचारियों को जोड़ने की योजना है। यूपीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी 2025 तक देश भर में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने पर विचार कर रही है।