सेंसेक्स के 30 शेयरों का हीटमैप
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
वैश्विक बाजारों में दिखा नकारात्मक रुझान, ब्रेंट क्रूड भी फिसला
यूरोपीय बाजारों में मंगलवार को गिरावट दिख रही है। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल निशान पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में टोक्यो, हॉन्गकॉन्ग और सियोल लाल निशान पर जबकि शंघाई हरे निशान पर बंद हुआ। वैश्विक क्रूड ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.84% की गिरावट के साथ 79.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 638.45 अंक फिसलकर 81,050 पर पहुंच गया था। व्यापाक बाजार में एनएसई निफ्टी सोमवार को 218.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,795.75 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में हरियाली लौटने का रुपये को मिला फायदा, चार पैसे मजबूत
रुपया मंगलवार के कारोबारी सत्र के बाद डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 83.96 रुपये (अस्थाई) के भाव पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा में यह बढ़त घरेलू शेयर बाजार में छह दिनों की लगातार गिरावट के बाद हरियाली लौटने के बाद दिखी।