फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: आईटी व बैंकिंग शेयरों में कमजोरी; सेंसेक्स 203 अंक फिसला, निफ्टी 25200 से नीचे पहुंचा

Wed, 04 Sep 2024 04:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: पूरे कारोबारी सत्र में लाल निशान पर कारोबार करते हुए सेंसेक्स 202.80 (0.24%) अंक टूटकर 82,352.64 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 81.15 (0.32%) अंक फिसलकर 25,198.70 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आईटी और बैकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। पूरे कारोबारी सत्र में लाल निशान पर कारोबार करते हुए सेंसेक्स 202.80 (0.24%) अंक टूटकर 82,352.64 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 81.15 (0.32%) अंक फिसलकर 25,198.70 पर पहुंच गया। इससे पहले, लगातार 14 दिन की तेजी में निफ्टी 1,141 अंक यानी 4.59 प्रतिशत चढ़ा था।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद विप्रो और कोल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स एक समय पर 722 अंक तक टूट गया पर आखिरकार यह 519 अंक रिकवर कर 203 अंकों की गिरावट के साथ 82,352 के स्तर पर बंद हुआ। 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स


सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयर सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। इंडेक्स की गिरावट में सबसे अधिक आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एमएंडएम और टीसीएस के शेयरों का योगदान रहा। आईटी शेयरों में जिसमें निवेश का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान 3% तक टूट गए। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी 1.7% तक फिसल गया। बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक और इंडियन बैंक के शेयर में गिरावट आई।

विज्ञापन


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों से वहां की अर्थव्यवस्था में चिंता बढ़ी है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। घरेलू स्तर पर ठोस संकेतक के अभाव में बाजार पर वैश्विक रुख का असर देखने को मिलेगा।’’

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स में प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार लगभग आधा प्रतिशत नीचे आया। अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद एशिया के अन्य बाजारों की तरह निफ्टी नुकसान के साथ खुला। हालांकि, बाद में कारोबार के दौरान बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख शेयरों में चुनिंदा लिवाली से काफी हद तक नुकसान की भरपाई हुई।’’

मझोली कंपनियों के शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई मिडकैप 0.15 प्रतिशत नीचे आया जबकि छोटी कंपनियों के शेयरों से जुड़ा स्मॉलकैप सूचकांक 0.26 प्रतिशत चढ़ा।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,029.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें