फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 80 हजार के करीब बंद हुआ, निफ्टी 24287 पर पहुंचा

Wed, 03 Jul 2024 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 545.35 (0.68%) अंकों की मजबूती के साथ 80 हजार के करीब पहुंच कर 79,986.80 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 162.66 (0.67%) अंक उछलकर 24,286.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को मजबूत तेजी दिखी। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 545.35 (0.68%) अंकों की मजबूती के साथ 80 हजार के करीब पहुंच कर 79,986.80 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 162.66 (0.67%) अंक उछलकर 24,286.50 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को निजी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में उछाल से मजबूती आई।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन

मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.52 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी बैंक पहली बार 53000 के स्तर के पार पहुंचा। बैंकिंग शेयरों का यह इंडेक्स 921.15 (1.77%) अंक मजबूत होकर 53,089.25 के लेवल पर बंद हुआ।

पहली बार 80,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान 30 शेयरों का बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स पहली बार 80,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करने में सफल रहा। बुधवार को यह 632.85 अंकों यानी 0.79% की उछाल के साथ अपने रिकॉर्ड इंट्राडे स्तर 80,074.30 पर पहुंच गया। आखिरकार यह 80 हजार के करीब पहुंच कर 79,986.80 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 25 जून को सेंसेक्स ने पहली बार 78,000 का स्तर पार किया था। 27 जून को प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स पहली बार 79,000 के पार पहुंचा था।

निफ्टी इंट्रा डे में अपने सर्वोच्च स्तर 24,307.25 पर पहुंचने में सफल रहा

बुधवार को निफ्टी भी इंट्राडे के दौरान 183.4 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड हाई 24,307.25 पर पहुंचने में सफल रहा। सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैँक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

ज्यादातर वैश्विक बाजारो ंमें दिखी हरियाली

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हॉन्ग-कॉन्ग हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शंघाई लाल निशान पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी हरे निशान पर बंद हुए। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09% की गिरावट के साथ 86.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थ्ाापक निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 2,000.12 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें