फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,040 के पार

Fri, 16 Feb 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,040 के पार
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 376.26 (0.52%) अंकों की बढ़त के साथ 72,426.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 129.96 (0.59%) अंक मजबूत होकर 22,040.70 के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान ऑटो, आईटी और रियल्टी इंडेक्स के शेयरों का रहा। इस दौरान विप्रो निफ्टी का टॉप गेनर रहा और यह साढ़े चार फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, पावरग्रिड निफ्टी का टॉप लूजर रहा और इसमें ढ़ाई फीसदी की गिरावट आई। साप्ताहिक आधार पर बाजार में 1.10% की तेजी आई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

पेटीएम के शेयरों में बढ़त

आरबीआई से राहत मिलने की खबरों को बीच गुरुवार को पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के शेयर पांच प्रतिशत की अपर सर्किट लगाकर 341.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। बता दें कि आरबीआई की कार्रवाई के बाद पिछले महीने की तुलना में पेटीएम के शेयर अब तक 53% तक टूट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें