फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार फिर नए ऑल टाइम हाई पर; सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 के पार

Wed, 27 Dec 2023 06:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स बुधवार को 700 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 72,000 अंक के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और आईटी कंपनियों के शेयरों में चौतरफा खरीदारी के बीच निफ्टी भी 21,654.75 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन गुरुवार को हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। इस दौरान ना सिर्फ सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती दिखी बल्कि ये अपने नए ऑल टाइम हाई पर भी बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स पहली बार 701.63 अंकों यानी 0.98% की बढ़त के साथ 72,038.43 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी पहली बार 213.41 अंक यानी 1.00% मजबूत होकर 21,654.75 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन

सेंसेक्स बुधवार को 700 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 72,000 अंक के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और आईटी कंपनियों के शेयरों में चौतरफा खरीदारी के बीच निफ्टी भी 21,654.75 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में व्यापक तेजी दिखी। इस दौरान निफ्टी में 1% बढ़त आई और मजबूती के मामले में यह स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों से आगे निकल गया। निवेशकों ने छोटे शेयरों में देखी गई नॉन-स्टॉप रैली के बाद ब्लूचिप कंपनियों पर अपना दांव लगाया।

विज्ञापन

शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

बीएसई में लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप  361.4 लाख करोड़ रुपये हुआ

नोमुरा की ओर से सेक्टोरल आउटलुक अपग्रेड किए जाने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट अन्य सीमेंट शेयरों के साथ 4% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बड़ी कंपनियों में हिंडाल्को और बजाज ऑटो के शेयर चार प्रतिशत तक चढ़े, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में एक प्रतिशत की मजबूती आई। बीएसई में सूचीबद्ध सभी शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 361.4 लाख करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय बाजार की रिकॉर्ड बढ़त के छह बड़े कारण ये रहे

1. वैश्विक बाजार से मिले तेजी के रुझान
2. क्रिसमस के बाद की सैंटा रैली
3. विदेशी संस्थागत निवेशकों का साथ
4. कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता
5. बैंकिंग शेयर पर निवेशकों का भरोसा
6. लाल सागर से आई राहतभरी खबर

शेयर बाजार में उछाल से एलआईसी को हुआ मोटा मुनाफा

2023 में घरेलू इक्विटी बाजार में आई बंपर बढ़त भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। शेयर बाजार में बढ़त के दौरान कंपनी को अपने पोर्टफोलियो में 2.28 लाख करोड़ रुपये का भारी मुनाफा हुआ है। ऐस इक्विटी के आंकड़ों के अनुसार भारत में करीब 260 सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश करने वाली एलआईसी की कुल हिस्सेदारी का बाजार मूल्य बढ़कर 11.89 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल दिसंबर में 9.61 लाख करोड़ रुपये था। बाजार मूल्य की गणना सितंबर के अंत तक एलआईसी की शेयरधारिता और शेयरों के वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें