फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा, निफ्टी 21450 के पार

Tue, 19 Dec 2023 05:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 122.10 (0.17%) अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 34.45 (0.16%) की बढ़त के साथ 21,453.10 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 122.10 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 71,437.19 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 34.45 (0.16%) की बढ़त के साथ 21,453.10 के स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में बढ़त के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और नेस्ले जैसी बड़ी कंपनियों की अगुवाई में मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

 

विज्ञापन

निफ्टी एफएमसीजी नेस्ले इंडिया और वरुण बेवरेजेज के शेयरों में तेजी 1.4 प्रतिशत मजबूत हुआ। जबकि पेट्रोलियम, क्रूड और डीजल पर सरकार द्वारा विंडफॉल टैक्स में कटौती के बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.8% की तेजी आई। ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में में क्रमशः 0.7% और 0.95% की गिरावट आई।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

स्पाइसजेट के गो फर्स्ट के अधिग्रहण में रुचि दिखाने के बाद कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी दिवालिया हो चुकी विमानन कंपनी पर जांच पड़ताल करने के बाद अपनी पेशकश सौंपने की योजना बना रही है। वहीं सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने कहा कि वह अभी तक उनके विलय के लिए जेडईईएल की ओर से अनुरोध की गई समय सीमा विस्तार पर सहमत नहीं हुई है, इसके बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर 3% की गिरावट के साथ बंद हुए।

रुपया डॉलर के मुकाबले नौ पैसे गिरकर 83.19 रुपये के भाव पर हुआ बंद

लाल सागर मार्ग से तेल आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच आयातकों की डॉलर लिवाली से रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे गिरकर 83.19 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में सकारात्मक रुख, प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने तथा कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से स्थानीय मुद्रा में गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला और 83.09 के उच्चतम स्तर और 83.22 के निम्नतम स्तर के बीच कारोबार करता दिखा। अंत में यह अपनी पिछली क्लोजिंग के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें