फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपए की तेजी, चांदी 400 रुपये उछली

Wed, 11 Oct 2023 06:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ  73,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ  73,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि ट्रेजरी प्रतिफल में हालिया उछाल से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जरूरत कम हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,867 डॉलर प्रति औंस और 22.05 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।   
विज्ञापन


शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि कारोबारी बुधवार को जारी होने वाले प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, इनमें अमेरिकी पीपीआई मुद्रास्फीति और सितंबर की बैठक के एफओएमसी मिनट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें