फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसक्स 385 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700 के पार

Thu, 07 Sep 2023 05:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को सेंसेक्स 385.04 (0.58%) मजबूत होकर 66,265.56 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 116.00 (0.59%) अंक चढ़कर 19,727.05 के स्तर पर क्लोज हुआ। शेयर बाजार में गुरुवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखी। लगातार पांचवे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बावजूद बाजार में बढ़िया क्लोजिंग हुई और सेंसेक्स व निफ्टी ने अच्छी छलांग लगाई। गुरुवार को सेंसेक्स 385.04 (0.58%) मजबूत होकर 66,265.56 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 116.00 (0.59%) अंक चढ़कर 19,727.05 के स्तर पर क्लोज हुआ। शेयर बाजार में गुरुवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। इस दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स एक फीसदी चढ़ा। निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 2 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर बना। हल्दीराम के साथ डील की खबरों को नकारने के बाद टाटा कंज्यूमर का शेयर सवा दो फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ।

विज्ञापन


सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 700 रुपये लुढ़की 

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपये टूटकर 60,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी 700 रुपये टूटकर 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,917 डॉलर प्रति औंस और  23.05 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के उम्मीद से अधिक मजबूत रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका के बीच सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें