फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, रुपये में 19 पैसे की गिरावट

Tue, 21 Nov 2017 05:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सोमवार की तरह मजबूती बनी रही और सेंसेक्स 118 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 10325 के स्तर पर रहा। शेयर बाजार में बढ़त की बड़ी वजह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों स्टॉक मार्केट में इन इंडेक्स के शेयर मजबूत रहे। बीएसई का सेंसेक्स 33478.40 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


फॉर्मा कंपनियां बनी बड़ी वजह
शेयर बाजार में आज की तेजी की मुख्य वजह फॉर्मा कंपनियों के शेयर बने। डा. रेड्डी, सन फॉर्मा और सिप्ला जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर करीब 5 फिसदी तक बढ़े। वहीं एनएसई के निफ्टी में फॉर्मा, आईटी और टेलिकॉम कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखी गई।

निफ्टी का फॉर्मा इंडेक्स 2.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल, वॉकहार्ट, एम्फैसिस, टोरेंट फार्मा और रिलायंस पावर 4.6 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स, गीतांजलि जेम्स, सैटिन क्रेडिट, टूरिज्म फाइनेंस और मैक्लॉयड रसेल 16.9 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं।
विज्ञापन


रुपये में दिखी 19 पैसों की कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को 19 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ। हालांकि यह मंगलवार सुबह 3 पैसे की मजबूती के साथ 65.08 पर खुला था। वहीं शाम को यह 64.89 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें