फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33360 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में दिखी 15 अंकों की मजबूती

Mon, 20 Nov 2017 05:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार काफी मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 17 अंकों की और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 15 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज के कारोबार में निफ्टी ने 10309.85 तक दस्तक दी थी, जबकि सेंसेक्स 33449.53 तक पहुंचा था।
विज्ञापन


बीएसई में ये रहा कारोबार
सेंसेक्स 17 अंकों की बढ़त के साथ 33,360 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों में गेल, टाटा पावर, यस बैंक, बॉश, वेदांता, कोल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.5-1 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं।

एनएसई में दिखी इन शेयरों में मजबूती
एनएसई का निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी बढ़कर 10,299 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी बढ़कर 25,768.6 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.2 फीसदी की कमजोरी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें