फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 760 टूटा सेंसेक्स, सोना 130 रुपये तेज

Thu, 11 Oct 2018 04:00 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को शेयर बाजार एक बार फिर से कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 760 अंक टूटा, वहीं निफ्टी भी 2.2 फीसदी गिर गया। सराफा बाजार में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से मांग बढ़ गई और सोना 130 रुपये तेजी के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 760 अंक यानि 2.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 34,001 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 225 अंक यानि 2.2 फीसदी गिरकर 10,235 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक, मेटल और आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। इससे पहले, खुलते ही सेंसेक्स 1037.36 प्वाइंट्स टूटकर 33,723.53 के स्तर पर आ गया था जबकि निफ्टी 321.5 प्वाइंट्स गिरकर 10,150 के नीचे चला गया था।

32 हजार के करीब सोना 

विदेशों से कमजोर रुझान के बावजूद त्योहारी मांग के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से घरेलू बाजार में की गई खरीदारी से बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 130 रुपये की तेजी के साथ 31,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कमजोर लिवाली से चांदी 200 रुपये लुढ़ककर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार त्योहारी मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। उनके अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचने से आयात महंगा हुआ है, जिससे सोने के भावों को और समर्थन मिला है। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने के भाव 130 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,980 रुपये व 31,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें