फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स 145 अंक चढ़ा, चांदी में 750 रुपये की तेजी

Fri, 20 Jul 2018 05:18 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

हाल में पिटे शेयरों में लिवाली बढ़ने से शुक्रवार को बीएसई के सेंसेक्स में 145 अंकों की बढ़त देखी गई, वहीं एनएसई का निफ्टी 11,000 की संवेदी सीमा के ऊपर बंद हुआ। लोकसभा में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का परिणाम आने से पहले निवेशकों ने नया मोर्चा अख्तियार कर लिया है। ब्रोकरों ने कहा कि रुपये में ऐतिहासिक निचले स्तर से तेज वापसी होने के कारण भी बाजार में तेजी को बल मिला।

विज्ञापन


सेंसेक्स 145.14 अंकों की तेजी के साथ 36,496.37 पर बंद हुआ। इससे पहले के दो सत्रों में सेंसेक्स में 168.73 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी 53.10 अंकों की तेजी के साथ 11,010.20 पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर हालांकि बाजार में तीन सप्ताह में पहली बार गिरावट दर्ज की गई। साप्ताहिक कारोबार में सेंसेक्स में 45.26 अंकों की और निफ्टी में 8.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


चांदी 750 रुपये तेज

विदेशों में मजबूत रुझान के साथ साथ औद्योगिक इकाइयों की ओर से उठाव के कारण शुक्रवार को सराफा बाजार में चांदी की कीमत 750 रुपये चढ़कर 39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वहीं घरेलू आभूषण निर्माताओं द्वारा निरंतर खरीद से सोना 15 रुपये मजबूत होकर 30,840 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा।

वैश्विक स्तर पर लंदन में शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 15.36 डॉलर प्रति औंस व सोना 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,223.50 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया। देश की राजधानी में तैयार चांदी 750 रुपये की उछाल के साथ 39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही, जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवर होने वाली चांदी 175 रुपये गिरकर 38,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें