गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 570 और निफ्टी 180 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। इस दौरान सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 572.28 अंक की कमजोरी के साथ 35312.13 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स और निफ्टी 181.75 अंक की गिरावट के साथ 10601.15 के स्तर पर बंद हुआ है।
इस वजह से बाजार में गिरावट
ओपेक देशों में क्रूड प्रोडक्शन में कटौती पर सहमति बनने और अमेरिका-चीन के बीच फिर से टकराव बढ़ने के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।
गिरे इन कंपनियों के शेयर
जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली उनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एमएंडएम फाइनेंस, श्रेई इंफ्रा, इक्विटास, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एस्कॉर्ट्स, टीवीएस मोटर्स, टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, हीरो मोटो, एमएंडएम और मारुति प्रमुख हैं।