फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच सोना 51 हजार के पार, चांदी 66 हजार के स्तर पर, जानें ताजा भाव

Thu, 24 Feb 2022 11:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Update: एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में जोरदार उछाल आया। आज सोने की कीमत 2.45 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 51,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत 2.61 फीसदी की तेजी के साथ 66,271 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

 
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के एलान के तुरंत बाद कीमती धातुओं के भाव में आग लग गई। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपकों इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 2.45 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 51,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


चांदी 66 हजार के पार पहुंची
जहां सोने के दाम में जोरदार उछाल आया है तो वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 2.61 फीसदी की तेजी के साथ 66,271 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति के एलान के बाद यूक्रेन के कई शहरों में धमाके होने की खबरें सामने आ रही हैं।   

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें