फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक

Thu, 01 Aug 2019 08:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को भारतीय रुपया पांच हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपये में 27 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 69.06 पर बंद हुआ। वहीं सोने-चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई। इससे पहले दिन में शेयर बाजार भी 600 अंकों का गोता लगाकर के बंद हुआ था। यह गिरावट का पांच माह का सबसे निचला स्तर था। 

69.17 के स्तर पर खुला था रुपया

सुबह के वक्त डॉलर के मुकाबले रुपया 69.17 के स्तर पर खुला था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा रेपो रेट में कटौती से इसका असर देखने को मिला। बीच में भारी उठापठक के बाद 69.06 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


कमोडिटी बाजार विश्लेषक अजय केडिया ने बताया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 11 साल बाद ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है, जबकि बाजार को 50 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में जितनी कटौती की गई है, उस पर बाजार पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुका है, इसलिए कटौती के बाद सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है।

मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट शुद्धता के सोने का भाव गुरुवार को 35,480 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 22 कैरट सोने का भाव 35,795 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में 24 कैरट सोना 35,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो कि पिछले सत्र में 35,945 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले सत्र के मुकाबले सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें