रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 35 आधार अंकों की कटौती के बाद आरबीआई दिसंबर तिमाही में एक बार फिर नीतिगत दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।
वैश्विक वित्तीय कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताओं के मद्देनजर हमें लगता है कि केंद्रीय बैंक 2019 की चौथी तिमाही में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की एक और कटौती कर सकता है।
आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट 0.35 फीसदी की कटौती की। यह नीतिगत दर में लगातार चौथी कटौती है। अभी यह दर नौ साल के निचले स्तर 5.40 फीसदी पर है। रिपोर्ट में कहा गया कि महंगाई के इस साल के अंत तक चार फीसदी के लक्ष्य के पार जाने का अनुमान है। ऐसे में इस साल की दिसंबर तिमाही के बाद रेपो दर में और कटौती देखने को नहीं मिल सकती है।