फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 630 से ज्यादा अंकों का उछाल

Thu, 08 Aug 2019 03:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद
  • सेंसेक्स 636.86 अंकों की बढ़त के बाद 37,327.86 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 177 अंकों की बढ़त के बाद 11,0325 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 636.86 अंकों की बढ़त के बाद 37,327.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 177 अंकों की बढ़त के बाद 11,0325 के स्तर पर बंद हुआ। सरकार ने इस साल बजट पर एफपीआई पर जो सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा था, उसे वापस लिया जा सकता है। इसी उम्मीद से शेयर बाजार में तेजी आई। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा स्टील, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एम एंड एम के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें इंफ्रा, ऑटो, बैंक, मेटल, आईटी, एफएमसीजी और एनर्जी शामिल है। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 173.11 अंकों की बढ़त के बाद 36,863.61 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 47.20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,902.70 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 286.35 अंकों की गिरावट के बाद 36,690.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,855.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें