फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोरोना की वजह से आठ दिनों से स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितनी है कीमत

Tue, 24 Mar 2020 10:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 16 मार्च से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
  • कोरोना का का सीधा असर पेट्रोल-डीजल की मांग पर पड़ा है। 
  • कच्चे तेल के भाव 30 डॉलर से नीचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को लगातार आठवें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए सोमवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। 

विज्ञापन


इसलिए स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। भारत में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर भारत के 30 राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। सड़कों पर काफी कम गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की मांग पर पड़ा है। कच्चे तेल के भाव 30 डॉलर से नीचे होने के बावजूद घरेलू ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के भाव कम नहीं कर ही हैं। आज भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। 16 मार्च को जो दाम थे, वही बने हुए हैं। 

आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।

प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21 और 65.71 रुपये है। 
विज्ञापन


कभी भी बढ़ सकती है कीमत
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का अधिकार हासिल कर लिया है। यानी भविष्य में भविष्य में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें