फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको के अतिरिक्त पेट्रोलियम निर्यातक देशों ने उत्पादन में कटौती की बनाई योजना

Fri, 10 Apr 2020 10:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपेक ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको को छोड़कर प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने मई और जून में उत्पादन में प्रतिदिन एक करोड़ बैरल की कटौती करने पर सहमति व्यक्त की है। ओपेक और अन्य प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने कीमतों में भारी गिरावट रोकने के लिए गहन वार्ता की, जिसके बाद यह बयान आया।
विज्ञापन


तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई वार्ता के बाद कहा कि उत्पादन में जुलाई से दिसंबर तक 80 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करने के समझौते पर सहमति मैक्सिको के रुख पर निर्भर करेगी।

इन देशों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूएस और दूसरे उत्पादक देश भी कोरोना वायरस के कारण कीमतों में आई भारी गिरावट को कम करने की दिशा में उनके साथ आएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि रूस और सउदी अरब अपने-अपने रुख से पीछे हटने और उत्पादन में कटौती को लेकर तैयार होंगे।
विज्ञापन


अब ओपेक प्लस ने कहा है कि अंतिम समझौता मेक्सिको के समझौते पर हस्ताक्षर करने पर निर्भर है, जिसने पहले कटौती का समर्थन किया था।

गौरतलब है कोरोना वायरस से प्रभावित कई देशों ने लॉकडाउन किया हुआ है। इस वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है और ईंधन की मांग में गिरावट आई है। तेल उत्पादक देश खपत की कमी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट को रोकने के लिए उत्पादन में कटौती करने पर सहमत हुए हैं।

भारत में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें